सिक्किम में पर्यटन स्थल। सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें

सिक्किम में पर्यटन स्थल।


सिक्किम में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल - भारत में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

सिक्किम में पर्यटन स्थल। सिक्किम में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहें,  सिक्किम पूर्वोत्तर भारत में एक राज्य है, जिसकी सीमा भूटान, तिब्बत और नेपाल से लगती है। सिक्किम उत्तर पूर्व भारत का सबसे खूबसूरत, बहुत ही सुंदर और एक उत्कृष्ट पर्यटन स्थल है, जहाँ शांत ऊँचे पहाड़, घने जंगल, घाटियाँ और नदियाँ हैं। हरियाली से घिरे भारत के इस छोटे राज्य की प्राकृतिक सुंदरता का कोई जवाब नहीं है, जो किसी को भी आकर्षित करने के लिए पर्याप्त है। उत्तर पूर्व भारतीय भोजन, संस्कृति, रीति-रिवाजों, पर्यटन स्थलों और बहुत कुछ सिक्किम यात्रा के दौरान देखने को मिलता हैं।  



एक बड़ा दिल वाला एक छोटा राज्य सिक्किम, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में 8,586 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, परिवार या दोस्त के साथ घूमना हो या अपने पार्टनर के साथ हनीमून बिताना हो,  सिक्किम सबसे परफेक्ट जगह हैं। सिक्किम भारत में सबसे अधिक देखने वाला पर्यटन स्थान है। 


सिक्किम राज्य को करीब से देखने के लिए हर साल देश और विदेश से लाखो प्रयर्टक आते हैं! सिक्किम राज्य का पर्यटन स्थल चारो दिशाओ पूर्व पश्चिम उत्तर और दक्षिण में फैला हुआ है। सिक्किम राज्य में  शानदार ट्रेक, बर्फ के पहाड़ और प्राकृतिक दृश्यों का आनंद लिया जा सकता हैं , सिक्किम वास्तव में टूरिस्टो के लिए एक उत्तम स्थान हैं , जो यंहा आता हैं उसे इस वादियों से प्यार हो जाता है! । सिक्किम राज्य में साल भर बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं।


सिक्किम की राजधानी गंगटोक पर्यटन के लिए पुरे भारत में प्रशिद्ध हैं। समुद्र तल से 1650 मीटर की ऊंचाई पर स्थित "गंगटोक" भारत के सबसे खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। गंगटोक जिसे मठ की भूमि के रूप में भी जाना जाता है, गंगटोक बौद्ध धर्म के लोगों के लिए एक बहुत ही खास जगह है, यह सिक्किम का सबसे बड़ा शहर भी है। गंगटोक को भारत के खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है और प्रकृति के वरदानों से भरा यह जादुई स्थान हिमालय पर्वत क्षेत्र में स्थित है। इसकी ताज़ी हवा, जंगल, पहाड़, घाटियाँ और बर्फ से ढकी चोटियाँ आपके मन को बहुत राहत देंगी।


सिक्किम निश्चित रूप से पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हिमालय के बहुत लुभावने दृश्यों को देखने के लिए, देश-विदेश के पर्यटक शहर में आते हैं और यंहा के वादियों में खो जाते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए सिक्किम सबसे उत्तम जगह हैं छुट्टी बिताने के लिए। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक याद गार कुछ समय बिता सकते हैं।


सिक्किम किसके लिए फेमस हैं ?


भारत देश का सिक्किम राज्य अपने टेमी, नामची, यांगंग, तुरुक चाय बागानों के अलावा खड़ी घाटियों, घने जंगल, प्राचीन झरने और पिघलते बर्फ के ग्लेशियरों टूरिस्टो के बीच बहुत फेमस हैं। सिक्किम राज्य में कुछ सबसे शानदार परिदृश्यों, वनस्पतियों और जीवों से भरा हुआ शांतिपूर्ण जगह है।


सिक्किम में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं, जैसे कि समिति झील, त्सोमगो लेक, युमथांग वैली, युकसोम, नाथुला पास, गंगटोक, पेलिंग, लाचुंग आदि। आप यहां पर राफ्टिंग और ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर का भी आनंद ले सकते हैं। राज्य का सर्वोच्च बिंदु और विश्व का तीसरा सबसे ऊँचा पर्वत कंचनजंगा जिसकी उचाई करीब 8,586 मीटर, राज्य का एक महत्वपूर्ण धरोहर के साथ प्रयर्टको द्वारा देखे जाने वाला सबसे महत्व पूर्ण जगह और और टूरिस्टो के बीच बहुत ही लोकप्रिय भी हैं। 


सिक्किम से कही से भी कंचनजंगा पर्वत को देखा जा सकता हैं, जो यहाँ की सुंदरता को आकर्षित करता है सिक्किम ग्लेशियरों, अल्पाइन घास के मैदानों और हजारों किस्म के वन्यजीवों का भी घर है। पेमायंग्त्से जैसे पहाड़ी मठ बौद्ध मठों की ओर जाते हैं। गंगटोक, रुमटेक, फोडोंग, पेमायांग्से और युकसोम -जोंगरी ट्रैकिंग सिक्किम राज्य का प्रमुख प्रयर्टक स्थल हैं, इस हिमालयी राज्य की यात्रा विशेष रूप से बर्फ के पहाड़ों के मनोरम दृश्यों के लिए पुरे देश में प्रसिद्ध हैं। 



सिक्किम अपने संस्कृति, एक पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल के रूप में पुरे भारत में प्रसिद्ध हैं। इस राज्य में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल, प्रशिद्ध मठ जैसे कि गणेश टोक, एनचेई मठ, डो ड्रोर्ट चोरेनटेक मठ,और अनेको हिंदू मंदिर प्रयटकों को देखने को मिलते हैं। 


सिक्किम की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय कब है?

सिक्किम राज्य अपने आगंतुकों का हर समय स्वागत के लिए तैयार रहता हैं! सितंबर से जून का महीना यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय होता हैं ।


भारत के सिक्किम में देखने के लिए कुछ शीर्ष आकर्षण पर्यटक स्थान 

सिक्किम में घूमने के लिए कुछ प्रमुख और प्रशिद्ध स्थान हैं जिसकी लिस्ट निचे दी गयी हैं। 


उपरोक्त स्थानों की सुंदरता को देखने के लिए आपको एक बार सिक्किम की यात्रा जरूर करनी चाहिए  

खंगचेंदज़ोंग नेशनल पार्क, जवाहरलाल नेहरू बोटैनिकल गार्डन, तीस्ता नदी, गुरुडोंगमार झील, लाचुंग, रुमटेक मठ, हनुमान टोक, बक्थांग झरना, सिंगिला, नाथद्वारा दर्रा, त्सोमो लेक, कंचनजंगा बेस कैंप, युमथांग वैली ऑफ फ्लावर्स, पेलेन्गेंट, रेबेन्तेन्ट ग्रीन लेक, पेलिंग, जुलुक, कसीनो माहजोंग, ताशीदिंग मठ, खेचपुरी झील, सिंघशोर ब्रिज, कंचनजंगा फॉल्स, ताशी व्यू पॉइंट, नामची, लाचेन, युक्सोम, गुरुडोंगमार लेक, गोइचा ला, अरितेर, यांग्ते, डॉ। ड्रूल चोर्टेन, गणेश टोक, गणेश टोक फॉल्स एंड एनर्जी पार्क, सिंघलीला नेशनल पार्क, रावंगला, युक्सोम, यम समोंड, त्सो ल्हामो झील, थांगु, जेमू ग्लेशियर, फोडोंग मठ


Related Posts:

Disqus Comments
© 2017 Help Tours - Template Created by goomsite - Published by FLYTemplate - Proudly powered by Blogger