ऋषिकेश पर्यटन। उत्तराखंड में घूमने की प्रमुख जगहें

ऋषिकेश पर्यटन। उत्तराखंड में घूमने की प्रमुख जगहें

 
यह लेख उत्तराखंड भारत में ऋषिकेश पर्यटन स्थल के बारे में है
उत्तराखंड में ऋषिकेश पर्यटन स्थल - भारत में सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थल


गंगा और चंद्रभागा नदी के साथ हिमालय की तलहटी में स्थित, ऋषिकेश देहरादून जिले में एक छोटा सा शहर है, जो उत्तराखंड में हरिद्वार के करीब स्थित है। ऋषिकेश अपनी साहसिक गतिविधियों, प्राचीन मंदिरों, और "योग कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड" के लिए जाना जाता है। पहाड़ियों से घिरा हुआ ऋषिकेश शहर उत्तराखंड का सबसे शांत और सुन्दर स्थान हैं,  

उत्तराखंड का ऋषिकेश शहर को विश्व की योग राजधानी के रूप में  जाना जाता है। ऋषिकेश योग का ध्यान और अध्ययन करने के लिए एक उत्कृष्ट स्थान है। ऋषिकेश को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के हिमालयी तीर्थों का प्रवेश द्वार कहा जाता है, बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री जैसे हिमालयी तीर्थस्थलों के लिए के लिए ऋषिकेश एक अच्छा प्रारंभिक बिंदु भी है। 



ऋषिकेश लंबे समय से एक आध्यात्मिक केंद्र रहा है। ऋषिकेश में कई आश्रम हैं, जिनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दार्शनिक अध्ययन, योग और ध्यान के केंद्र के रूप में पहचाने जाते हैं। ऋषिकेश एक तीर्थ शहर है और हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। ऋषिकेश में गंगा नदी के किनारे सबसे सुंदर शाम की आरती देखी जाती है, उत्तराखंड पर्यटन द्वारा हर साल 2 से 7 फरवरी के बीच यहां एक अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का आयोजन किया जाता है जिसमें दुनिया भर के योग प्रेमी शामिल होते हैं। ऋषिकेश दुनिया का एक शांत शहर लंबे समय से एक आध्यात्मिक केंद्र रहा है, ऋषिकेश में  व्हाइटवॉटर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग, माउंटेन बाइकिंग और तेजी से बहने वाली पवित्र गंगा बहुत ही लोकप्रिय है।



ऋषिकेश गंगा नदी के पवित्र तट पर स्थित और आयुर्वेद का प्रचार करने वाले कई आश्रमों के साथ साधुओं (संतों) का केंद्र रहा है। चूंकि यह एक धार्मिक शहर है, यहां मांसाहारी भोजन और शराब पूरी तरह से प्रतिबंधित है। वर्ष के किसी भी समय ऋषिकेश जा सकते है और वंहा की खूबसूरती का नजारा आपने आखो से देख सकते हैं।



ऋषिकेश का इतिहास और प्रशिद्ध 


ऋषिकेश लंबे समय से एक आध्यात्मिक केंद्र रहा है, जो भारत ही नहीं  विश्व में भी प्रशिद्ध हैं, । तथ्यों का ऐसा मानना है की एक महान ऋषि जिनका नाम ऋषि रायभ था उन्होंने घोर तपस्या की थी, जिनकी   ऐसा कहा जाता है कि ऋषि रायभ ऋषि ने यहां घोर तपस्या की थी, उनके घोर तपस्या से खुश होकर भगवान् ने ऋषि रायभ को ऋषिकेश के रूप में दर्शन दिए, इसलिए इस शहर का नाम ऋषिकेश पड़ा। 
1960 में द बीटल्स द्वारा महर्षि महेश योगी के आश्रम का दौरा करने के बाद ऋषिकेश दुनिया भर में प्रसिद्ध हो गया। आज, यह स्थान द बीटल्स आश्रम के रूप में लोकप्रिय है, जो विश्व स्तर पर पर्यटकों को आकर्षित करता है।

ऋषिकेश में घूमने  और देखने के लिए कुछ शीर्ष पर्यटक आकर्षण। 


परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश उत्तराखंड भारत में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, 

शिवपुरी रिवर राफ्टिंग, फ्लाइंग फॉक्स, बंजी जंपिंग, द कुरी पास,

ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग, क्लिफ जंपिंग, राम झूला, कौड़ियाला, 

फूल चट्टी झरने, रैपलिंग और रॉक क्लाइम्बिंग, त्रिवेणी घाट, 

महर्षि महेश योगी आश्रम / बीटल्स आश्रम, ऋषि कुंड, आंध्र आश्रम, 

गरुड़ चट्टी झरने, कयाकिंग, लक्ष्मण, गंगा आरती, 

नीलकंठ महादेव हिंदू मंदिर, पटना झरने, हिमशैल झरने, पर्वतारोहण,

जड गंगा ट्रेक, स्वर्ग आश्रम, भारत मंदिर, वशिष्ठ गुफ़ा, 

आनंद प्रकाश आश्रम, वीरभद्र मंदिर, नीर गढ़ झरना, जंपिन हाइट्स, 

मुनि की रेती, ब्यासी रेवर, तेरा मंज़िल मंदिर / त्र्यंबकेश्वर मंदिर, 

परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश में हब योग केंद्र,

उत्तराखंड के ऋषिकेश में कितने आश्रम हैं ?

भारत देश का उत्तराखंड राज्य का ऋषिकेश शहर एक प्रशिद्ध प्रयर्टक स्थान हैं, यह स्थान हिन्दुओ के लिए बहुत महत्व पूर्ण हैं, जीवन में एक बार हर एक हिन्दू को ऋषिकेश की यात्रा जरूर करनी चाहिए।  ऋषिकेश एक  प्रशिद्ध तीर्थ स्थान हैं, यंहा पर आश्रमों का एक लम्बी लिस्ट हैं, जिसकी जानकारी निचे दी गयी हैं।  

फूल चट्टी आश्रम, ओशो गंगा आश्रम, निर्मल आश्रम, वानप्रस्थ आश्रम, हिमालयन योग आश्रम, मधुबन आश्रम, आनंद प्रकाश आश्रम, आंध्र आश्रम, परमार्थ निकेतन आश्रम, ऋषिकेश, स्वामी दयानंद आश्रम, द शिवानंद आश्रम, ओंकारानंद आश्रम, स्वर्ग आश्रम, महर्षि महेश योगी आश्रम / बीटल्स आश्रम, साधना ग्राम आश्रम,

ऋषिकेश कैसे पहुँचे?

प्लेन द्वारा 

ऋषिकेश का सबसे निकटतम हवाई अड्डा जॉली ग्रांट हवाई अड्डा देहरादून है जो कि   ऋषिकेश से करीब 35 से 40 किमी दूर है, इस हवाई अड्डा से टैक्सी द्वारा आसानी से  ऋषिकेश पहुंचा जा सकता हैं 

ट्रैन द्वारा 

ऋषिकेश का सबसे निकटतम रेल्वे स्टेशन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन हैं और बड़े शहरों  के स्टेशनो से अच्छी तरह कनेक्टेड हैं , इस स्टेशन से भी ऋषिकेश पहुंचा जा सकता हैं।

रोड द्वारा 

ऋषिकेश भारत देश का एक फेमस प्रयर्टक स्थान हैं, इसलिए यह हर बड़े शहरो के  हाईवे से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। 

ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?

ऋषिकेश में कभी भी जाया जा सकता हैं,  यह सूंदर शहर अपने आगुन्तको का हर समय स्वागत के लिए  तैयार रहता हैं। लेकिन फिर भी इस शहर में जाने का सबसे सही समय जनुअरी से अप्रैल के मध्य हैं, मार्च के पहले सप्ताह में ऋषिकेश में हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 

ऋषिकेश क्यों प्रसिद्ध है?

ऋषिकेश अपनी साहसिक गतिविधियों, प्राचीन मंदिरों, और "योग कैपिटल ऑफ़ द वर्ल्ड" के लिए जाना जाता है। ऋषिकेश प्रसिद्ध चार धाम यात्रा (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ) की शुरुआत होती हैं ।

क्या ऋषिकेश जोड़ों के लिए सुरक्षित है?

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थान हैं, और नए जोड़ों के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं।  

ऋषिकेश में राफ्टिंग की लागत क्या है?

ऋषिकेश अपनी साहसिक गतिविधियों के लिए पुरे भारत में प्रसिद्ध हैं,  ऋषिकेश में राफ्टिंग की कीमत लगभग रु 450 से रु 1800 प्रति व्यक्ति होती हैं, लेकिन यह स्थाई नहीं हैं , यह समय समय पर बदलता रहता हैं।  

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?

ऋषिकेश अपने रिवर राफ्टिंग के लिए पुरे टूरिस्टो में प्रसिद्ध हैं। रिवर राफ्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ समय अक्टूबर से जून तक का हैं। 

ऋषिकेश में क्या ख़रीदा सकता हैं ?

उत्तराखंड का ऋषिकेश शहर एक पवित्र शहर और प्रसिद्ध प्रयर्टक स्थान है ऋषिकेश में कीमती पत्थरों, संगीत की सीडी, पूजा का सामान ख़रीदा जा सकता हैं। 

क्या ऋषिकेश में नॉन वेज बैन है?

पवित्र गंगा नदी के पास स्थित ऋषिकेश में नॉन वेज बैन है। 

ऋषिकेश में करने के लिए कुछ सर्वश्रेष्ठ चीजें


ऋषिकेश उत्तराखंड राज्य का एक प्रमुख प्रयर्टक स्थान हैं। एडवेंचर लवर्स के लिए  ऋषिकेश में करने के लिए कुछ सर्वश्रेष्ठ चीजें।   

ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग। 

राफ्टिंग की कीमत करीब  रु। 3900 से रु। 5000 प्रति ब्यक्ति। 

ऋषिकेश में बंजी जंपिंग  - 84 मीटर गहरा बंजी कूद। 

बंजी जंपिंग की कीमत करीब  रु 4000 से रु 7000 प्रति ब्यक्ति। 

ऋषिकेश में विशाल स्विंग। 

स्विंग की कीमत करीब  रु 3500 से रु 7000 प्रति ब्यक्ति। 

ऋषिकेश में फ्लाइंग फॉक्स। 

फ्लाइंग फॉक्स की कीमत करीब रु 2500/- प्रति ब्यक्ति। 

ऋषिकेश में गंगा के किनारे कैम्पिंग पर जाएं

कैम्पिंग की कीमत रु 1000 से रु 6000/-

ऋषिकेश में ट्रेकिंग पर जाएं। 

ट्रेकिंग की कीमत रु 3000 से रु 10,000 /- 

ऋषिकेश में चट्टान से कूदना। 

कीमत रु 1750 से रु 4000 /-

ऋषिकेश में आयुर्वेदिक मसाज। 

आयुर्वेदिक मालिश की कीमत रु 600 से रु 1000 /-

ऋषिकेश में पारंपरिक गढ़वाली भोजन का स्वाद ले 

भोजन की कीमत  रु 500 से 700 रु /-

ऋषिकेश में योगा। 

योग की लागत: नि: शुल्क 
ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला पर जाएँ
राजाजी नेशनल पार्क जाएँ
त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती 
बीटल्स आश्रम जाएँ



Related Posts:

Disqus Comments
© 2017 Help Tours - Template Created by goomsite - Published by FLYTemplate - Proudly powered by Blogger