छोटा चार धाम उत्तराखंड, यात्रा, स्थान, इतिहास और फोटो

 

यह लेख भारत में छोटा चार धाम के बारे में है।


छोटा चार धाम दुनिया के सबसे पवित्र तीर्थों में से एक माना गया है एक हिंदू के लिए उसके जीवन में चार धामों की यात्रा करना किसी स्वर्गीय यात्रा से कम नहीं हैं। छोटा चार धाम एक महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ स्थल हैं। तीर्थयात्रा भारतीय राज्य के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र हिमालय में स्थित छोटा चार धाम स्थल हैं- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, और बद्रीनाथ छोटा चार धामों के पवित्र नाम हैं।



छोटी चार धाम की यात्रा कँहा से सुरु होती हैं ?


अब हम छोटी चार धाम यात्रा के बारे में जानते हैं , इन तीर्थ स्थानों की यात्रा सुरु करने के लिए सबसे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री का दर्शन करते हैं. फिर इन स्थानों से पवित्र जल लेकर केदारनाथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और फिर भगवान विष्णु के एक रूप बद्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद छोटी चार धाम यात्रा पूरी होती हैं।


कब छोटा चार धाम के लिए जाये ?


मानसून के समय भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण छोटा चार धाम के यात्रा को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया जाता हैं।  मई और जून में, पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। इसलिए, 'दर्शन' के लिए बहुत कम समय दिया मिलता हैं। इसलिए, चार धाम यात्रा को मई के अंत से जुलाई और सितंबर - अक्टूबर के मध्य में सबसे अच्छा है।


छोटा चार धाम यात्रा क्या है और यह इतना महत्वपूर्ण क्यों है?


छोटा चार धाम, का मतलब चार पवित्र तीर्थ स्थानों की यात्रा या दर्शन करना, चार धाम हिन्दुओ के लिए बहुत ही पूजनीय हैं। छोटा चार धाम या चार मंदिर यमुनोत्री धाम, गंगोत्री धाम, बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम हैं।

१. यमुनोत्री धाम, 


यमुनोत्री धाम का नाम देवी यमुना के नाम पर रखा गया है, छोटा चार धाम की यात्रा यमुनोत्री धाम से शुरू होती हैं। यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और असामयिक मृत्यु से रक्षा होती है।

२. गंगोत्री धाम, 


गंगोत्री धाम पवित्र गंगा नदी का जन्म स्थान है। गंगा नदी हिन्दुओ में बहुत ही पूजनीय हैं। छोटा चार धाम की यात्रा में दूसरा धाम गंगोत्री धाम हैं।  

 ३ केदारनाथ धाम 


केदारनाथ धाम मंदाकिनी नदी के तट पर स्थित केदारनाथ धाम १२ ज्योतिर्लिंग में से एक हैं, छोटा चार धाम की यात्रा में तीसरा धाम केदारनाथ धाम हैं।   

४. बद्रीनाथ धाम, 


बद्रीनाथ धाम, गढ़वाल हिल पर स्थित  बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु के एक रूप हैं।  छोटा चार धाम की यात्रा में चौथा और अंतिम धाम बद्रीनाथ धाम हैं। 

4 धाम मंदिरों में बर्फबारी कब होती है?


छोटा 4 धाम हो या बड़ा चार धाम दोनों ही हिन्दुओ में बहुत महत्वपूर्ण हैं।   
4 धाम मंदिरों में बर्फबारी की शरुआत अक्टूबर के पहले सप्ताह से लेकर दिवाली तक होती है।

चारधाम यात्रा कब शुरू होती है?


चारधाम यात्रा की शुरुआत हर साल अक्षय तृतीया से शुरू हो जाती हैं। यमुनोत्री और गंगोत्री के द्वार तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिए जाते हैं। हालाँकि, बद्रीनाथ धाम का द्वार बसंत पंचमी के दिन खुलता हैं, और  केदारनाथ मंदिर का द्वार महा शिवरात्रि के दिन खोला जाता हैं। 

चार धाम कैसे पहुंचे?


हवाई जहाज 


चार धाम का निकटतम हवाई अड्डा जौली ग्रांट हवाई अड्डा, जिसे देहरादून हवाईअड्डा के रूप में जाना जाता है, यंहा से टैक्सी के द्वारा चार धाम आसानी से पंहुचा जा सकता हैं।  

भारतीय रेल 


चार धाम से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून और कोटद्वार मैं हैं। स्टेशन से बसें, टैक्सी और निजी कैब द्वारा आसानी से चार धाम पंहुचा जा सकता हैं। 

हेलिकॉप्टर द्वारा ?


हेलीकाप्टर के माध्यम से भी चार धाम यात्रा की जा सकती हैं। हेलिकॉप्टर से यात्रा करने से न केवल समय की बचत होगी बल्कि प्राकृतिक सुंदरता को देखने का आनंद भी प्राप्त होगा और धार्मिक स्थानों पर आसानी से पहुंचा जा सकता हैं। हेलिकॉप्टर सेवा दिल्ली, देहरादून से शुरू होती है। 


चार धाम यात्रा के दौरान कुछ अनुसरण और सुझाव 


सर्दियों के मौसम में यात्रा के समय गर्म कपड़े जरूर रखें।

एक कंबल, रेनकोट, मशाल, मफलर, स्वेटर और कैनवास जूते ले जाना ना भूलें।

यात्रा के समय चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और ग्लूकोज अपने साथ रखें, क्योंकि आपको थका हुआ महसूस होने पर वे आपको तत्काल ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं।

गहने, क्रेडिट / डेबिट कार्ड और भी कीमती वस्तु अपने साथ ना रखें। इन चीजों को अपने होटल में रखें

मंदिर के अंदर चित्र लेने की अनुमति नहीं है। 

केवल पैक या उबला हुआ पानी पिए।

हमेशा समूहों में यात्रा करें क्योंकि अगर आपको कोई परेशानी है, तो आपके मित्र या रिश्तेदार आपको सहायता प्रदान कर सकते हैं।

महिलाओं को साड़ी नहीं पहननी चाहिए क्योंकि उन्हें चलने में बहुत मुश्किल हो सकती है। साड़ी के बजाय, वे सलवार कमीज पहन सकती है।

Related Posts:

Disqus Comments
© 2017 Help Tours - Template Created by goomsite - Published by FLYTemplate - Proudly powered by Blogger